कांगो। इस्लामिक स्टेट समर्थित आंतकियों ने पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला किया है। इस हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों द्वारा रविवार को चर्च परिसर पर किए गए हमले में कम से कम 21 लोग मारे गए। यह हमला अलाइड डेमोक्रेटिक फ़ोर्स (एडीएफ) के सदस्यों ने कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर के अंदर रात लगभग 1 बजे किया। आतंकियों ने कई घर और दुकानें भी जला दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 से ज़्यादा लोगों को चर्च के अंदर और बाहर गोली मार दी गई और कम से कम तीन जले हुए शव बरामद हुए हैं। कई घरों को जलाए जाने की सूचना है। वहीं कोमांडा के इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।