भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से विश्व में बढ़ेगा उदारीकरण : पनगढि़या

 भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से विश्व में बढ़ेगा उदारीकरण : पनगढि़या
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता विश्व के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। इससे विश्व में उदारीकरण बढ़ेगा। यह उम्मीद 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने जताई है। इस हफ्ते न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में आयोजित एक संवाद के दौरान पनगढ़िया ने कहा, इस समझौते के चलते देश में व्यापक उदारीकरण होगा।
प्रख्यात अर्थशास्त्री ने भारत-यूरोपीय संघ में हुए समझौते का भी जिक्र किया। वह बोले, एक बार भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हो जाए तो यूरोपीय संघ के साथ भी समझौता हो जाएगा। पनगढ़िया ने कहा, इन दो व्यापार समझौतों के साथ भारत का यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ एक खुला बाजार होगा। ये दो सबसे बड़े बाजार हैं। किसी भी भावी निवेशक के लिए यह भारत को एक बहुत ही आकर्षक स्थान बनाता है। यह एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम होगा।