दिल्ली में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी सहित इन राज्यों का जाने हाल

 दिल्ली में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी सहित इन राज्यों का जाने हाल
नई दिल्ली। इन दिनों देश भर में बरसात हो रही है। पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है।
आज दिल्ली और एनसीआर के आसमान में बादल छाए हैं। पिछले 24 घंटों में तटीय और आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, पश्चिम बंगाल के विशाल गंगा के मैदान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और असम 70 से 200 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से आज भी कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है।
राजधानी दिल्ली में देर रात बारिश हुई। इस वजह से राज्य में तापमान गिरा है और लोगों को भारी उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में आज यानी 26 जुलाई को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं राज्य में ये बारिश 31 जुलाई तक जारी रह सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र बना है। ये तेजी से झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बढ़ रहा है। इस वजह से झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। आज छत्तीसगढ़, कोंकण और विदर्भ सहित महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बरसात देखने को मिल सकती है।
इन राज्यों में अलर्ट
पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज और कल तो वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल भारी की संभावना जताई है। पंजाब हरियाणा में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में हल्की बरसात की संभावना है।