बिहार में चंदन मिश्रा के हत्यारोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
- बिहार राष्ट्रीय
Political Trust
- July 22, 2025
- 0
- 40
- 1 minute read

STF की फायरिंग में दो को लगी गोली
पटना। पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। आरा के बिहिया इलाके में अपराधी और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली लगने दो अपराधी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रह है कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार के ने लिए पुलिस टीम गई थी। बिहिया-कटेया पथ पर नदी के पास अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो अपराधियों को गोली लगी है।
इनके पास से पिस्टल और मैगजीन भी बरामद
जानकारी के अनुसार, पुलिस की गोली में बक्सर के लीलाधरपुर परसियानिवासी बलवंत कुमार सिंह (22) को हाथ-पैर और भोजपुर के बिहिया के चकरही गांव निवासी रवि रंजन कुमार सिंह को जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा है। इधर, पुलिस टीम को इनके पास से दो पिस्टल, एक कट्टा, मैगजीन भी बरामद हुए हैं। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अपराधियों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल होने की बात पुलिस से स्वीकार किया है।