वैष्णो देवी मंदिर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, एक श्रद्धालु की मौत, नौ घायल

 वैष्णो देवी मंदिर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, एक श्रद्धालु की मौत, नौ घायल
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। भारी बारिश के चलते ट्रैक का हिस्सा ढह गया, यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है और राहत कार्य जारी है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के पुराने यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि यह भूस्खलन त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ है। यह घटना सुबह लगभग 8.50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई।
यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। यहां ज्यादातर टट्टू सवार पुराने मार्ग पर इकट्ठा होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था।
श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के बाणगंगा क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, मलबा हटाने का कार्य जारी है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिससे पिठ्ठू पालकी काउंटर पर सात श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर स्थिति में नारायणा अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल यात्रा को दोपहर 1 बजे तक के लिए रोका गया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम और स्थिति की जानकारी जरूर लें। अभी तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है।