• July 17, 2026

आज किसकी बदलेगी किस्मत और किसका दिन होगा सफल

 आज किसकी बदलेगी किस्मत और किसका दिन होगा सफल
 जाने आज का राशिफल
नई दिल्ली। आज 18 जुलाई शुक्रवार को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ होगी। आज चंद्रमा कर्क राशि में है, जिससे भावनात्मक निर्णय और संबंधों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।
वृषभ (Taurus)
घर-परिवार से जुड़े मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. कोई अहम निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। धैर्य बनाए रखें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। नई योजनाएं शुरू करने का उत्तम समय है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, नियमित दिनचर्या अपनाएं।
कर्क (Cancer)
चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे भावनाएं तीव्र हो सकती हैं। अपनों के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी। आत्मचिंतन के लिए भी अनुकूल दिन है।
सिंह (Leo)
ग्रहों की स्थिति आपको थोड़ी मानसिक उलझन दे सकती है। कार्यस्थल पर सावधानी से काम लें। थकान और तनाव से बचने के लिए आराम भी जरूरी है।
कन्या (Virgo)
भाग्य का साथ मिलेगा। कोई रुकी योजना फिर से गति पकड़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और सम्मान भी मिलेगा।
तुला (Libra)
आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। कोई विशेष व्यक्ति आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
यह समय आत्मविश्लेषण और आगे की रणनीति तैयार करने का है। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। निजी जीवन में स्पष्टता बनी रहेगी।
धनु (Sagittarius)
यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी हो सकती है। व्यापार में विस्तार संभव है। छात्र वर्ग को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मकर (Capricorn)
परिवार का सहयोग मिलेगां जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जो आपको आगे बढ़ाएंगी।
कुंभ (Aquarius)
नए संबंध बन सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद होंगे। दांपत्य और प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
मीन (Pisces)
आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।