नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी बंगाल दौरे पर दुर्गापुर में भाजपा की एक रैली को संबोधित करने और 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। इसी के साथ वो भाजपा के कुछ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के बंगाल दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी है। दुर्गापुर में रैली की तैयारी में भाजपा जुटी हुई है। भाजपा का लक्ष्य इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाना है।