भारत ने रूस से खरीदा तेल तो 500% टैरिफ लगाएगा अमेरिका
- कारोबार राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- July 15, 2025
- 0
- 39
- 1 minute read

Nimmi thakur
Washington –भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका है। अमेरिकी संसद में अमेरिकी सांसदों ने भारत, चीन और ब्राजील को चेतावनी दी है कि यदि वे रूस से तेल खरीदते रहे, तो उन पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अगर पुतिन ने 50 दिनों में युद्ध नहीं रोका, तो कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
अमेरिकी सीनेटरों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए कड़े आर्थिक उपायों की मांग की है। उनका मानना है कि अगर भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश रूस से सस्ता तेल और गैस खरीदना जारी रखते हैं, तो ये देश अप्रत्यक्ष रूप से पुतिन की युद्ध मशीन को ताकत दे रहे हैं। इसीलिए अब इन देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव लाया गया है।
यह प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने रखा है। इसे डोनाल्ड ट्रंप के हालिया ऐलान से समर्थन भी मिला है, जिन्होंने कहा है कि अगर रूस 50 दिनों के अंदर युद्ध नहीं रोकता, तो वे सेकेंडरी टैरिफ लगाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है ट्रंप का सेकेंडरी टैरिफ सीनेटर रिचर्ड का प्रस्ताव हो सकता है।
भारत सहित चीन और ब्राजील पर टैरिफ का खतरा
सीनेटर ग्राहम और ब्लूमेंथल ने कहा कि रूस से जो देश सस्ता तेल और गैस खरीदते हैं। वे पुतिन को ताकत दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे देशों पर 500% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों को यह समझना चाहिए कि व्यापार के जरिए वे रूस की जंग को जिंदा रख रहे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने रूस पर पहले से ही कई स्तरों पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं।