UPSSSC PET 2025 परीक्षा की तारीख घोषित
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- July 15, 2025
- 0
- 71
- 1 minute read

6 और 7 सितंबर को एग्जाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यूपी पीईटी स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा। इस बार 25.32 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिससे परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। सरकार ने इस बार सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता दी है। यह फैसला अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए लिया गया है।
6 और 7 सितंबर को दो शिफ्टों में परीक्षा
पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।
अब 3 साल तक वैध होगा PET स्कोर
अब पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का स्कोर 3 वर्षों तक मान्य रहेगा। यानी एक बार पीईटी परीक्षा पास करने पर अभ्यर्थी आगामी तीन साल तक ग्रुप-सी स्तर की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आवेदन के पात्र होंगे। पहले यह वैधता केवल एक साल के लिए होती थी।
PET 2025 जरूरी क्यो?
यूपीएसएसएससी ने यह स्पष्ट किया है कि ग्रुप ‘ग’ की सभी भर्तियों के लिए PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। पीईटी स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की परीक्षाओं जैसे मुख्य परीक्षा या कौशल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
किन पदों के लिए अनिवार्य है PET परीक्षा?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है।