सावन के पहले सोमवार शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
- दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- July 14, 2025
- 0
- 67
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज सावन के पहला सोमवार है। सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। देश भर में आज सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में शिव भक्त शिवजी का जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाएं और पुरुष भगवान शिव का अभिषेक करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाए।
सोमवार को उमड़ती है भक्तों की भीड़
नई दिल्ली स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने बताया, “आज से सावन के सोमवार के व्रत शुरू हो गए हैं। सावन के सोमवार को भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं। सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। आज सावन का पहला सोमवार है। मंदिरों में भक्तों का आना शुरू हो गया है। सोमवार को भक्तों की भीड़ देखने लायक होती है। हर सोमवार को भक्त भगवान शिव को जल अर्पण करने के लिए मंदिरों में आते हैं।”
शिवभक्तों के लिए खास होता है सावन
सावन के पहले दिन से ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। शिव भक्त पैदल जाकर गंगा से जल भरकर लाते हैं। इसके बाद शिवालय जाकर भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये पूरा माह भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे माह भगवान शिव के भक्त शिव की आराधना करते हैं।