नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट के तीसरे मुकाबले का आज चौथा दिन है। दोनों टीमों की पहली पारी 387 के स्कोर पर ही समाप्त हुईं। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। भारतीय गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी है।इंग्लैंड को आठवां झटका
इंग्लैंड को आठवां झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने ब्रायडन कार्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब वोक्स का साथ देने जोफ्रा आर्चर आए हैं।
तीसरे सत्र में भी वाशिंगटन सुंदर का जलवा जारी है। उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रिस वोक्स का साथ देने ब्रायडन कार्स आए हैं।
तीसरे सत्र का खेल में बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की भारत पर बढ़त 175 रन की हो गई है।
दूसरे सत्र का खेल समाप्त
दूसरे सत्र में वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले जो रूट को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में एक चौके की मदद से 40 रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह भी आठ रन बनाकर बोल्ड हो गए। इससे पहले शुरुआती सत्र में इंग्लैंड ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे। फिलहाल बेन स्टोक्स 83 गेंदों में 27 और क्रिस वोक्स 23 गेंदों में आठ रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड ने भारत पर छह विकेट खोकर 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
जेमी स्मिथ आठ रन बनाकर आउट
जेमी स्मिथ आठ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। अब स्टोक्स का साथ देने क्रिस वोक्स आए हैं।
रूट और स्टोक्स की अर्धशतकीय साझेदारी से इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 150 रन पूरे कर लिए और इतने रनों की भारत पर बढ़त हासिल कर ली है।