26 साल से फरार मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से किया गिरफ्तार

 26 साल से फरार मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से किया गिरफ्तार
Washington-26 साल से फरार चल रही आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से गिरफ्तार किया है। सीबीआई उसको भारत ला रही है। 25 साल से भी ज्यादा लंबी फरारी के बाद अब भारतीय एजेंसियों की हिरासत में आ गई हैं। सीबीआई अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
मोनिका को सीबीआई की टीम बुधवार रात भारत लाएगी। इसे भारतीयों एजेंसियों की एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
केंद्रीय एजेंसी अमेरिका से मोनिका कपूर को हिरासत में लेकर एक अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट से भारत रवाना हो चुकी है। सीबीआई की इस टीम के बुधवार रात तक भारत पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि न्यूयॉर्क स्थित यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट) ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत उनके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कपूर के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें भारत वापस लाया गया तो उन्हें प्रताड़ित किया जा सकता है।  इसलिए उनका प्रत्यर्पण 1998 के विदेश मामलों के सुधार और पुनर्गठन अधिनियम द्वारा लागू किए गए संयुक्त राष्ट्र यातना विरोधी कन्वेंशन का उल्लंघन होगा।
मोनिका कपूर 1999 में कथित धोखाधड़ी के बाद अमेरिका चली गई थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर ज्वेलरी व्यवसाय के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए, जिनका इस्तेमाल भारतीय सरकार से कच्चे माल के शुल्क-मुक्त आयात के लाइसेंस लेने में किया गया।
इस कथित धोखाधड़ी से भारतीय राजस्व को 6.79 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.7 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान हुआ था। भारत ने अक्टूबर 2010 में अमेरिका से मोनिका कपूर के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था, जो दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत किया गया था।