शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर हासिल की बड़ी उपलब्धि
- खेल दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- July 4, 2025
- 0
- 83
- 1 minute read

सर्वोच्च रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
नई दिल्ली। इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सिरीज में शतक लगाकर शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने हैं। इसके अलावा वह सेना देशों में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया।
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक लगाकर धमाल मचा दिया। उन्होंने बतौर कप्तान अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह पहले भारतीय कप्तान बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है।
तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड में शतक लगाकर गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए। इसके अलावा वह सेना देशों में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया। गिल से पहले दिलशान के नाम इन देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे।
दोहरा शतक लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल
गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। कोहली ने कप्तान रहते सात बार टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है, जबकि मंसूर अली खान पटौदी, गावस्कर, सचिन, महेंद्र सिंह धोनी और गिल ने कप्तान रहते एक-एक बार दोहरा शतक लगाया है। गिल कोहली के बाद दूसरे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने विदेश में टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है।