साल के अंतिम सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में उत्सुकता और शंकाएं, जाने कब लगेगा ग्रहण
- दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- June 29, 2025
- 0
- 107
- 1 minute read

नई दिल्ली। वर्ष 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण सितंबर में लगेगा। लोगों के बीच सूर्य ग्रहण को लेकर उत्सुकता और शंकाएं हैं। सूर्य ग्रहण न केवल एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, बल्कि इसका धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व होता है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, और इसके दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। जैसे इस समय भोजन करने, सोने, पूजा-पाठ करने और अन्य शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सतर्कता रखनी होती है।
लोगों के मन में अक्सर सवाल होता है कि सूर्य ग्रहण का असर कब और कहां दिखाई देगा, क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं, और ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए व क्या नहीं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा, कितनी देर तक रहेगा, और क्या यह भारत में नजर आएगा। इस लेख में हम आपको सूर्य ग्रहण 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देंगे ग्रहण की तारीख, समय, भारत में दृश्यता, सूतक काल और ग्रहण से जुड़े जरूरी नियम।
कब लगेगा का आखिरी सूर्य ग्रहण?
साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण सितंबर महीने में लगेगा। यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होगी और 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इस तरह यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा।
भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं?
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चूंकि यह ग्रहण रात के समय लगेगा और भारत से इसकी दृश्यता नहीं होगी, इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से भी यहां इसका विशेष प्रभाव नहीं माना जाएगा। यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में ही नजर आएगा।