पीएम मोदी ने ISS पर गए शुभांशु से की बात, बोले- ‘आप की यात्रा नए युग का शुभ आरंभ, अपने साथियों को हलवा खिलाया’
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 28, 2025
- 0
- 20
- 1 minute read

नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गए कैप्टन शुभांशु शुक्ला से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप की यात्रा नए युग का शुभ आरंभ है। इस दौरान शुभांशु ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि वो देश से जो खाने की चीजें लेकर गए थे, उन्होंने अपने साथियों को खिलाया। सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आया। शुभांशु इन दिनों नासा के एक्सिओम 4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की यात्रा पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष यात्रा पर गए भारतीय एस्ट्रोनाॉट और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की। उन्होंने इस दौरान शुभांशु से पूछा कि क्या हलवा अपने साथियों को खिलाया। इसके जवाब में शुभांशु शुक्ला ने कहा कि ये कुछ चीजें मैं अपने देश की खाने की लेकर आया था, जैसे गाजर का हलवा, मूंगदाल का हलवा और आम रस। मैं चाहता था कि ये बाकी देशों से मेरे साथी हैं, वो भी इसका स्वाद लें। वो भी भारत की समृद्ध विरासत का अनुभव करें। हम सभी ने बैठकर साथ में इसका स्वाद लिया। सबको बहुत पसंद आया।
बोले पीएम मोदी मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है
शुभांशु शुक्ला से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है। हमें अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाना है। और हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरे। आपके अनुभव भविष्य के सभी मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुझे विश्वास है कि आप अपने अनुभव के हर हिस्से को लगन से रिकॉर्ड कर रहे हैं।’ शुभांशु शुक्ला ने कहा, ‘भारत तीव्र गति से प्रगति कर रहा है…भारत के अंतरिक्ष में स्टेशन होंगे…शांति बनाए रखने में माइंडफुलनेस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि प्रशिक्षण और लॉन्च के दौरान कई तनावपूर्ण स्थितियां होती हैं। माइंडफुलनेस और ध्यान अच्छे निर्णय लेने में बहुत मदद करते हैं’।
14 दिन के लिए ISS की यात्रा पर शुभांशु शुक्ला
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इन दिनों नासा के एक्सिओम 4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की यात्रा पर हैं। शुभांशु शुक्ला बुधवार को ऐतिहासिक यात्रा पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए, जो 41 साल के अंतराल के बाद भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान में वापसी का प्रतीक है। वे वहां 14 दिनों तक रहेंगे और इस दौरान कई प्रयोग करेंगे।