एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली से पुणे की वापसी यात्रा रद्द
- दिल्ली पर्यटन राष्ट्रीय
Political Trust
- June 20, 2025
- 0
- 51
- 1 minute read

नई दिल्ली। अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया की फ्लाइटें सुरक्षा कारणों से हर दिन रद्द हो रही है। आज शुक्रवार को
दिल्ली से पुणे जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। इस कारण फ्लाइट को अपनी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पक्षी टकराने का पता पुणे में उतरने के बाद चला।
पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद चला पता चला
एअर इंडिया ने कहा कि विमान को आगे की यात्रा के लिए रोक दिया गया। इंजीनियरिंग टीम की ओर से विमान की व्यापक जांच की जा रही है। एअर इंडिया ने कहा, ’20 जून को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI-2470 को पक्षी टकराने के कारण रद्द कर दिया है। जिसका पता आने वाली फ्लाइट के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद चला।’
यात्रीयों के लिए दिल्ली जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही
एअर इंडिया ने यह भी कहा कि वह फंसे हुए यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था और भोजन उपलब्ध कराने सहित सभी व्यवस्थाएं कर रही है। यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पैसों की वापसी या यात्रा को फिर से र्निर्धारित करने वाले विकल्प की पेशकश की जा रही है। साथ ही यात्रियों के लिए दिल्ली जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।