दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए अपने यहां के मौसम का हाल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 20, 2025
- 0
- 51
- 1 minute read

नई दिल्ली। देश के के बड़े हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में किसानों ने अपनी बुवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 20 जून को राजधानी दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जून से 25 जून के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,राजस्थान और लद्दाख में बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, मानसून सामान्य तारीख 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
इन दिनों दिल्ली का मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन भर चलने वाली हवाएं उमस को खत्म कर दे रही हैं। वहीं सूरज भी बादलों के पीछे लुका-छुपी करता नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के लिए राजधानी में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आज राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है।
तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और गुजरात पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून 16 जून से 18 जून तक तेजी से आगे बढ़ा है। मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में दस्तक देता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में मानसूनी बारिश होती है। लेकिन इस बार जून महीने में ही बारिश के आसार दिखने लगे है।
दिल्ली के हवा भी हुई साफ
बारिश के कारण राजधानी दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है। लगातार दूसरे दिन दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 पर दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Tags: #WEATHER#RAIN#DELHI#NCR