उत्तराखण्ड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

 उत्तराखण्ड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Political Trust 

गुरुवार को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में उनका भव्य स्वागत किया गया।

राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री  रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी एवं डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून  सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं राजनीतिक पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी।