गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, 50 की रफ्तार से चली तेज हवाएं, लोगों को गर्मी से मिली राहत
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- June 17, 2025
- 0
- 58
- 1 minute read

नई दिल्ली। गाजियाबाद और दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार की दोपहर के बाद मौसम बदल गया। तेज बारिश और 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को गर्मी की तपिश से छुटकारा दिलाया। बारिश के चलते जगह—जगह पानी भर गया। जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। लेकिन उमस और गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद शहर में तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। इसके चलते मौसम काफी कूल हो गया।
गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में दोपहर करीब 3 बजे के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं नोएडा और गुरुग्राम में बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया है।
गाजियाबाद में बारिश से गर्मी के तेवर ढीले
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश और आंधी ने बड़ी राहत दी है। सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने शहर को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश सुबह से ही देखी जा रही है।
मौसम विभाग अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने के साथ रूक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव से लोगों को काफी राहत मिली है।
50 की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली कड़की
दोपहर तीन बजे के करीब मौसम अचानक से बदल गया। 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवाएं और बिजली कड़क के बीच शुरू हुई बारिश करीब एक घंटा तक हुई। गाजियाबाद में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने शहर का माहौल खुशनुमा बना दिया। तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई।

Tags: #WEATHER#RAIN#DELHI#NCR