सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के प्लेन में खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा

 सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के प्लेन में खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा
कोलकाता। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के  प्लेन में आज मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से प्लेन को कोलकाता में निर्धारित ठहराव के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। फ्लाइट के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी की शिकायत पायलट ने की थी। इस कारण कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने में देरी हुई।
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आई। इस कारण मंगलवार को कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान को लैंड कराकर यात्रियों को उतार लिया गया। फ्लाइट एआई180 समय पर देर रात 00.45 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची थी। लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग 05.20 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के पायलट ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया है।
ये है मामला?
एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 निर्धारित समय के अनुसार सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। हालांकि, कोलकाता एयरपोर्ट पर देर रात 12:45 बजे पहुंचने पर इसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चार घंटे से अधिक समय बाद सुबह 5:20 बजे एक बताया गया कि सभी यात्रियों को विमान से उतरना होगा।
घटना पांच दिन पहले अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान एआई-171 के उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकराने के बाद हुई। दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू सदस्य और दो पायलट सहित 242 लोग सवार थे। ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी।