पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में होगा

 पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में होगा
राजकोट। अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए पूर्व सीएम विजय रूपाणी का राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
इसी बीच अहमदाबाद में निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे ब्रिटेन के एक विशेषज्ञ ने कहा कि शायद हम बाद में बात कर पाएंगे। हमने वही देखा जो आप लोग देख सकते हैं…यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा आप यहां से देख सकते हैं।’
राजकोट के रामनाथपारा श्मशान घाट के अध्यक्ष ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘विजय रूपाणी का अग्नि संस्कार यहीं किया जाएगा। शाम 6 बजे के करीब अग्नि संस्कार किया जाएगा, शाम 5 बजे उनके आवास से शवयात्रा शुरू होगी।’ सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल से विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले रविवार शाम मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, ‘सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल से विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर दो बजे तक पहुंचने की संभावना है। अंतिम यात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम छह बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।’ उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाले शव वाहन पर करीब 2000 किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा।