अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत, लंदन में रह रही बेटी से मिलने जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

 अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत, लंदन में रह रही बेटी से मिलने जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

अहमदाबाद। अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि की है।

अहमदाबाद में  आज गुरुवार को एयर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपाणी के घर पर मातम पसरा हुआ था। अब उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके रोते-बिलखते परिजनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे पहले रूपाणी की एक ओर तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वह विमान में बैठे हुए नजर आ रहे थे।
सी आर पाटिल ने कहा, हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी इसी उड़ान में अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने आगे कहा, यह हादसा इतना बड़ा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गुजरात पहुंच रहे हैं। वह जो भी कर सकते हैं, यहां आकर वह करेंगे।
विजय रूपाणी की राजनैतिक यात्रा
रूपाणी 68 साल के थे। वह 2016 से 2020 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन पटेल ने ली थी। इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बने थे। पहले कार्यकाल में रुपाणी अगस्त, 2016 से दिसंबर, 2017 तक सीएम पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर, 2017 से सितंबर, 2021 के बीच मुख्यमंत्री पद संभाला। वह पांच साल 37 दिन तक मुख्यमंत्री रहे।