आज जेठ पूर्णिमा पर इस काम को करने से मात्र लक्ष्मी होगी प्रसन्न,परिवार में रहेगी सुख—शांति

 आज जेठ पूर्णिमा पर इस काम को करने से मात्र लक्ष्मी होगी प्रसन्न,परिवार में रहेगी सुख—शांति
नई दिल्ली। आज बुधवार 11 जून को जेठ पूर्णिमा पर्व
मनाया जा रहा है। ये भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए ये तिथि शुभ माानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा और व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही दुखों से छुटकारा मिलता है।
अगर मां लक्ष्मी को प्रसन्न और परिवार में सुख-शांति चाहते हैं, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा करने के बाद कुछ जगहों पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।
पितृ दोष होगा दूर
किसी भी पर्व के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का बेहद खास महत्व है। ऐसे में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के बाद दीपदान जरूर करें। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मन की नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है। साथ ही पितृ दोष दूर होता है।
सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन देसी घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद विशेष चीजों का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से श्रीहरि और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं।
नहीं होगी धन की कमी
पूर्णिमा के दिन मां तुलसी की पूजा जरूर करनी चाहिए। सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन से हमेशा तिजोरी भरी रहेगी। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर के मेन गेट पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय को रोज करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर लगकर आज 11 जून को दोपहर 01.13 मिनट पर समाप्त होगी।