पीएम मोदी ने एनडीए के 11 साल पूरे होने पर कहा,’हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प के अहम भागीदार बने’
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- June 6, 2025
- 0
- 44
- 1 minute read

नई दिल्ली। एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को युवाओं के नाम संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि आज युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में वो प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज युवा राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पिछले 11 साल में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्ट-अप्स पर फोकस से हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। ये हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
एनडीए 2025 में 11 साल पूरे करने वाली है। इससे पहले सरकार की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया कि 11 सालों में लोगों की आशाओं, जरूरतों और आकांक्षाओं को न केवल सुना गया, बल्कि इन पर उद्देश्यपूर्ण ढंग से काम भी किया गया। इस अवधि में मध्यवर्ग ने खुद को देश की प्रगति के केंद्र में पाया है। कर राहत से लोगों के हाथों में अधिक पैसा पहुंचाने से लेकर वृद्धावस्था में सुरक्षा का वादा करने वाली पेंशन योजनाओं तक, पिछले 11 वर्षों में भारतीयों के जीवन को आसान, निष्पक्ष और अधिक सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार और ईमानदार प्रयास किए गए हैं।

Tags: BJP#PMMODI#NDA