तापमान पहुंचेगा 40 के पार, जाने आज मौसम का कैसा होगा मिजाज

 तापमान पहुंचेगा 40 के पार, जाने आज मौसम का कैसा होगा मिजाज
 नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश का दौर खत्म है। आने वाले दिनों में अब तापमान तेजी से बढ़ेगा। जिससे गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। कल शनिवार से बुधवार तक आसमान साफ रहेगा। इन दिनों में तेज धूप निकलेगी।
रविवार को अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा। सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। हालांक, दिन के समय सूरज निकला और लोग गर्मी से हलकान नजर आए।
यलो अलर्ट पर बारिश का इंतजार कर रहे लोग हुए निराश
मौसम विभाग ने आज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। सूर्य की तपिश आज भारी पड़ेगी। कुछ इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेगा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 48 फीसदी तक जाएगा।
सबसे अधिक तापमान
गुरुवार को पालम में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 36 और आया नगर व लोधी रोड में 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया।