कोरोना के मरीजों की संख्या 5000 के पार, 24 घंटे में सात लोगों की मौत

 कोरोना के मरीजों की संख्या 5000 के पार, 24 घंटे में सात लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश भर के सभी राज्यों में कोविड-19 का खतरा मंडरा रहा है। देश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को एक्टिव केस की संख्या 4,302 थी। जो कि आज गुरुवार को बढ़कर 5000 के आसपास हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ राहत की बात यह है कि कई मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो रहे हैं। ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 3955 हो गई है।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 105 मामले दर्ज किए गए हैं, कुल एक्टिव मामलों की संख्या 562 हो गई है। वहीं, पूरे देश भर में बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसमें से दिल्ली में 2, कर्नाटक में 2 और महाराष्ट्र में 3 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
दिल्ली में दो लोगों की मौत
कोविड के चलते दिल्ली में अब तक दो लोगों की मौत दर्ज की गई है। दिल्ली में कोविड से दर्ज की गई दो मौतों में एक बच्चे और बुजुर्ग की मौत हुई। एक पांच महीने के बच्चे को बचाया नहीं जा सका और 87 साल के बुजुर्ग ने इस बीमारी की वजह से दम तोड़ दिया।
कर्नाटक में कोरोना से दो की मौत
कोविड का कहर पूरे देश में फैल रहा है। कर्नाटक में दो लोगों की मौत दर्ज की गई है। एक 65 साल के पुरुष ने इस बीमारी के चलते दम तोड़ा। वहीं 42 साल के पुरुष की भी मौत दर्ज की गई।
महाराष्ट्र में तीन की मौत
महाराष्ट्र में कोविड से तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है।
76 साल के पुरुष की मौत हुई। कोविड के साथ-साथ कई और बीमारियों का सामना कर रहे हैं 76 साल के पुरुष ने भी दम तोड़ा। कोविड के चलते 79 साल की बुजुर्ग महिला की जान चली गई।
लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। एक बार फिर सभी को मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी के साथ कोविड की वजह से देश में जैसे हालात पैदा हुए थे उसको देखते हुए अस्पतालों में तैयारी तेज कर दी गई है और पहले से ही हर तरह की जरूरी चीजों को इकट्ठा किया जा रहा है।