मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश को हो जाए तैयार

 मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश को हो जाए तैयार
नई दिल्ली। मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर वासियों को जल्द गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से 3-4 दिन पहले राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून 25-27 जून 2025 के बीच पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य तारीख 29 जून से पहले है। यह खबर उमस और गर्मी को झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट पर समय से पांच दिन पहले दस्तक दे चुका है, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन है।
बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, दिन भर सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा और बारिश नहीं हुई।
आया नगर में सबसे अधिक तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के मुताबिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

image.png