आज गंगा दशहरा पर अपनी राशि के अनुसार करें ये काम,ग्रह होंगे अनुकूल मिलेगा शुभदायी फल

 आज गंगा दशहरा पर अपनी राशि के अनुसार करें ये काम,ग्रह होंगे अनुकूल मिलेगा शुभदायी फल
Political Trust 
नई दिल्ली। आज गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा  है। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला यह पर्व हिन्दू धर्म में विशेष माना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन गंगा में स्नान, दान-पुण्य और देवी गंगा की आराधना से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में शांति व समृद्धि आती है। आज 5 जून 2025 को गंगा दशहरा पर अपनी राशि के अनुसार दान और पूजा पाठ करने से ग्रह अनुकूल और शुभदायी फल प्राप्त होता है।
मेष राशि
सुबह पहले स्नान कर जरूरतमंदों को तिल का दान करें। यह उपाय आपको पापों से मुक्ति दिलाएगा और भाग्य का द्वार खोलेगा।
वृषभ राशि
गंगा स्नान करने के बाद पूर्वजों की स्मृति में धन का दान करें। यह उपाय आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है और पारिवारिक शांति ला सकता है।
मिथुन राशि
यदि जीवन में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करें और गरीबों को यथाशक्ति धन का दान दें। इससे परेशानियाँ कम होंगी और सकारात्मकता बढ़ेगी।
कर्क राशि
देवी गंगा को पीले फलों का भोग लगाएं और पक्षियों के लिए अन्न या पानी रखें। यह छोटा-सा उपाय ग्रह दोषों से मुक्ति दिला सकता है।
सिंह राशि
किसी पवित्र जल स्रोत में स्नान करें और जरूरतमंदों को तांबे के बर्तन दान में दें। इस उपाय से मानसिक तनाव कम होगा और रुके कार्यों में गति आएगी।
कन्या राशि
गंगा दशहरा पर देवी गंगा की पूजा करें और गरीबों को बेलपत्र दान करें। यह उपाय विवाह संबंधित बाधाओं को दूर कर सकता है और इच्छित जीवनसाथी पाने में मदद करेगा।
तुला राशि
देवी गंगा की आराधना करें और किसी पवित्र नदी में स्नान करें। साथ ही, धान का दान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
गंगा तट पर घी का दीपक जलाएं और मां गंगा की आरती करें। यह उपाय आपके सोये हुए भाग्य को जागृत कर सकता है और अटके काम पूरे होंगे।
धनु राशि
देवी गंगा की पूजा के बाद ‘ॐ नमः शिवाय गंगायै नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आध्यात्मिक लाभ मिलेगा और मन को शांति प्राप्त होगी।
मकर राशि
इस दिन भगवान शिव और देवी गंगा की संयुक्त पूजा करें और नदी में तीन बार डुबकी लगाएं। यह उपाय शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक संतुलन लाने में सहायक होगा।
कुंभ राशि
अगर जीवन में समस्याएं चल रही हैं, तो गंगा तट पर दीपक जलाकर देवी गंगा की आरती करें। यह आपकी राह की बाधाएं दूर कर सकता है।
मीन राशि
गंगा दशहरा पर राहगीरों को शीतल जल पिलाएं। यह पुण्य कार्य आपको मनोवांछित फल दिला सकता है और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।