रिचर्ड मार्लेस बोले, भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध सदियों पुराने, हम भारत के साथ  

 रिचर्ड मार्लेस बोले, भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध सदियों पुराने, हम भारत के साथ  
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस इन दिनों भारत दौरे पर आए हुए हैं। आज बुधवार को ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इससे पहले रिचर्ड मार्लेस ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस को दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध सदियों पुराने, हम भारत के साथ हैं।
भारत समेत चार देशों के दौरे पर निकले हैं मार्लेस
ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए चार देशों के दौरे पर हैं। मार्लेस भारत के अलावा मालदीव, श्रीलंका और इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। रिचर्ड मार्लेस का दक्षिण एशिया दौरा 2 जून को शुरू हुआ था। रिचर्ड मार्लेस के भारत दौरे को लेकर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने कहा कि मार्लेस का यह भारत दौरा, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर मार्लेस का भारत दौरा हो रहा है।