कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चंड़ीगढ़ पहुंचे
- राजनीति राष्ट्रीय हरियाणा
Political Trust
- June 4, 2025
- 0
- 50
- 1 minute read

चंड़ीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार का रोडमैप तैयार करने के लिए आज सांसद राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंच गए है। राहुल हरियाणा कांग्रेस के दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद संगठन विस्तार के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों और उनके सहयोगी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान राहुल 11 साल से लटके हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर दिशा निर्देश देंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार, कई कार्यकर्ताओं को सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए उत्साहित थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
चार घंटे में हरियाणा कांग्रेस का रोडमैप तैयार करेंगे राहुल
हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी बुधवार को चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचएंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित प्रदेश के शीर्ष नेता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। पीसीसी दफ्तर में चार घंटे बैठकर राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस की राजनीति का रोडमैप तैयार करेंगे।