देश के इन राज्यों में 5 जून तक भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

 देश के इन राज्यों में 5 जून तक भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने अपने शहर के मौसम का हाल
नई दिल्ली। आईएमडी ने देश में 5 जून तक भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश से कुछ राज्यों में हालात बिगड़ेगे। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मानसून की गति धीमी हो गई है। लेकिन 11 जून से देश के बाकी हिस्सों में तेजी पकड़ेगा। इसके बाद हर राज्य में तेज बारिश की संभावना है। बता दें कि पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक मानसूनी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिगड़े हालात में लाखों लोगों के घरों में जलभराव हुए हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से लगभग आठ दिन पहले आने के बाद ठिठक गया है। अब इसके 11 जून से फिर गति पकड़ने की उम्मीद है। इस बीच, जहां तक मानसून पहुंचा है वहां भारी बारिश हो रही है। इनमें दक्षिण भारत के केरल और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्य शामिल हैं। पूर्वोत्तर में खासतौर पर ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून तक पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे स्थिति के और खराब होने की आशंका है।
12 जून से मानसून मजबूत होगा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पुणे कार्यालय के वैज्ञानिक एसडी सनप ने कहा कि अगले कुछ दिनों में मानसून की बारिश कम होगी, लेकिन 11-12 जून से मानसून मजबूत होगा और देश के बाकी हिस्सों में भी बारिश होने लगेगी। केरल में मानसून की शुरुआत 24 मई को हुई और इसने अपने सामान्य समय से पहले ही दक्षिणी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसकी प्रगति रुकी हुई है।