दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पेश की अपनी वर्कबुक

 दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पेश की अपनी वर्कबुक
नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा ने सत्ता के वनवास को खत्म कर 20 फरवरी 2025 को एक बार फिर दिल्ली में अपनी सरकार बनाई थी। आज 30 मई को दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के 100 साल पूरे होने पर दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 100 दिन पूरे होने सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी एक वर्कबुक पेश की है, हालांकि ये रिपोर्ट कार्ड नहीं है।
सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी वर्कबुक जारी करते हुए कहा कि इस बुक में किए जा रहे कामों को जोड़ा जाएगा। आने वाले दिनों में दिल्ली की सभी विधानसभाओं में लेकर के जाएंगे। जहां हमारे मंत्री, विधायक पार्षद ना सिर्फ अपने काम बताएंगे बल्कि लोगों के सुझाव भी लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अरबों रुपए के शीश महल में करोड़ों के पर्दे ठाक कर अपनी ही तारीफ सुनी। ये काम करने वाली सरकार है। जनता को अपने कामों का ब्योरा देंगे। चुनाव के बाद में लोगों ने जनहित में काम करने वाली सरकार पाई है। हमें विकसित दिल्ली और विकसित भारत बनाना है। हम इस पेंपलेट को हर घर में पहुंच जाएंगे।
दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता धार्मिक यात्रा पर जाएंगी। एक जून हरिद्वार में एक धर्मशाला के उद्घाटन के बाद दिल्ली सीएम गंगा स्नान करेंगी। दो जून को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केदारनाथ बद्रीनाथ धाम यात्रा करेंगी। दो दिनों के यात्रा के दौरान सीएम रेखा गुप्ता का परिवार भी साथ रहेगा।
100 दिनों की वर्कबुक पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि वो अरबों रुपए के शीश महल में बैठकर करोड़ों के पर्दों को ठाेक कर भ्रष्टाचार के पैसों से अपनी वाहवाही सुनने का वाली सरकार थी। ये काम करने वाली सरकार है। वो नाम करने वाली सरकार थी ये काम करने वाली सरकार है।