नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारत के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के स्वागत में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में रात्रिभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू की मेजबानी में हुए रात्रिभोज में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कानून और न्याय तथा संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।