भारतीय प्रतिनिधिमंडल के विमान के रूस की सीमा में प्रवेश करते ही यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक

 भारतीय प्रतिनिधिमंडल के विमान के रूस की सीमा में प्रवेश करते ही यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक
मास्को। पाकिस्तानी की पोल खोलने रूस पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के दल के विमान को राजधानी मॉस्को में चक्कर लगाना पड़ गया। दरअसल, डीएमके सांसद कनिमोई के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल ने जैसे ही मॉस्को की सीमा में प्रवेश किया, वैसे ही यूक्रेन ने ड्रोन अटैक कर दिया। यूक्रेन के ड्रोन अटैक की वजह से मॉस्को के सभी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई।
रूस के इस फैसले की वजह से भारतीय डेलिगेशन का विमान कई मिनटों तक हवा में चक्कर काटने लगा। आखिर में जब ग्रीन सिग्नल हुआ, तो विमान को मॉस्को में लैंड कराया गया।
फ्लाइट लैंड होने के बाद सभी सांसदों को मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने स्वागत किया। सभी सांसदों का काम रूस की सरकार, वरिष्ठ सांसदों, अधिकारियों और एक्सपर्ट को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के बारे में जानकारी देना है।
कनिमोई का कहना है कि रूस से पहले ही भारत के रिश्ते बेहतरीन हैं। रूस को हम बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान के आतंकवादी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में कहा था- जब भी कोई दूसरे देश के सरकारी डेलिगेशन रूस आना चाहते हैं, तब यूक्रेन मॉस्को पर ड्रोन अटैक कर देता है।