केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: सरकार की सेवानिवृत्त कमिर्यो को राहत, बढ़ेगी पेंशन

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: सरकार की सेवानिवृत्त कमिर्यो को राहत, बढ़ेगी पेंशन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत दी है। अब कर्मियों की वेतनवृद्धि के आधार पर ही उनकी पेंशन बढ़ोत्तरी होगी। केंद्र सरकार ने ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिया है कि वेतन वृद्धि की तिथि से एक दिन पहले रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन गणना में सांकेतिक वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा। महासंघ ने फैसले का स्वागत किया।
है। अपनी वार्षिक वेतन वृद्धि की तिथि से एक दिन पहले सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय कर्मचारी उन्हें मिलने वाली पेंशन की गणना के उद्देश्य से सांकेतिक वेतन वृद्धि पाने के पात्र होंगे। सरकार की ओर से यह कदम इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया है।
अधिल भारतीय महासंघ ने किया फैसले का स्वागत
केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम कर रहे अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले का स्वागत किया है। कार्मिक मंत्रालय ने कहा, उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई या एक जनवरी को वेतन वृद्धि की अनुमति देने के लिए कार्रवाई की जाए, जो देय होने से एक दिन पहले यानी 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए या सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
ताकि उन्हें स्वीकार्य पेंशन की गणना की जा सके। मौजूदा नियम कर्मचारियों को 1 जुलाई या 1 जनवरी को अपनी वेतन वृद्धि तिथि चुनने की अनुमति देते हैं। कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि 1 मई, 2023 को और उसके बाद एक वेतन वृद्धि देय होगी।