दिल्ली में रेखा सरकार की योजना, कॉलोनी में मिलेगा मुफ्त इलाज, बनाए जाएंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 22, 2025
- 0
- 37
- 1 minute read

नई दिल्ली। नई दिल्ली में रेखा सरकार लोगों को मुफ्त इलाज दिलाने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने की योजना लाई है। इसके तहत दिल्ली में 1139 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। जहां पर लोगों को अपनी कालोनी के पास ही मुफ्त में इलाज मिलेगा। आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने को अंतिम रूप दे दिया। अब राजधानी के हर निवासी को उसकी कॉलोनी के आसपास ही प्राथमिक स्तर की चिकित्सा पूरी तरह मुफ्त मिलेगी।
दिल्ली सरकार की योजना है कि राजधानी के हर निवासी को उसकी कॉलोनी के आसपास ही प्राथमिक स्तर की चिकित्सा पूरी तरह मुफ्त मिले। छोटी टेस्ट जांच या खांसी-बुखार के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर में न भटकना पड़े। इसके लिए दिल्ली में 1139 आरोग्य मंदिर खोलने का निर्णय कर लिया गया है। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने को अंतिम रूप दे दिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज समीक्षा बैठक कर इस योजना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, किफायती और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 2,95,237 लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिसमे सभी पात्र लाभार्थियों को दस लाख तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।