160 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें, दिल्ली-टू-मुंबई का सफर 12 घंटे में होगा पूरा

 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें, दिल्ली-टू-मुंबई का सफर 12 घंटे में होगा पूरा
नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई का सफर अब 12 घंटे में पूरा हो सकेगा।
ये संभव होगा भारतीय रेल मिशन रफ्तार योजना से।
भारतीय रेलवे मिशन रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इसको लेकर रेलवे ट्रैक और स्टेशनों के पुनर्विकास का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे इसको लेकर दिल्ली से मुंबई ट्रैक पर तीसरी और चौथी रेल लाइन भी बिछाने की तैयारी में है। इससे दिल्ली से मुंबई जाने वाले यात्रियों के समय में चार घंटे के समय की बचत हो सकेगी। दिल्ली से मुंबई के बीच की यात्रा न केवल सुखद होगी बल्कि सुगम भी होगी। भारतीय रेलवे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे 45 मिनट से लेकर चार घंटे तक की समय की बचत होगी। यानी अब दिल्ली से मुंबई का न केवल केवल आसान होगा बल्कि समय की भी बचत होगी। इसमें अच्छी बात यह है कि ट्रेनों के किराए में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं होगी।
दरअसल, रेलवे मिशन रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे ट्रैक स्टेशनों के पुनर्विकास के काम में जुटा हुआ है। इसी के मद्देनजर दिल्ली से मुंबई रूट पर तीसरी और चौथी रेल लाइन भी बिछाई जाएगी। इसको लेकर कोटा और रतलाम रेल मंडल में रेलवे ने सर्वे पूरा करवा लिया है और उसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भी भेजी दी है। दिल्ली-मुंबई रूट पर नई व तेज गति की अधिक ट्रेनें चलाने व माल एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए रेलवे अब तीसरी व चौथी लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है।
कोटा होकर दिल्ली- मुंबई रेल रूट करीब 1336 किमी लंबा है। इस रूट पर अभी मिशन रफ्तार के तहत काम चल रहा है। पश्चिम-मध्य रेलवे का कोटा रेल मंडल से इस ट्रैक का बड़ा हिस्सा गुजर रहा है। अब इसी रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है। कोटा सहित अन्य मंडलों में पहले से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही हैं। सभी मंडल में मिशन रफ्तार का काम होने के बाद पूरे रूट पर गाड़ियां 160 किमी की स्पीड से चल सकेंगी।