चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के खुले कपाट, पावन पल के साक्षी बने शिवभक्त श्रद्धालु
- उत्तराखण्ड पर्यटन मनोरंजन राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- May 18, 2025
- 0
- 173
- 1 minute read
चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज रविवार को सुबह चार बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 500 से ज्यादा श्रद्धालु पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
शुक्रवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची थी। इसके बाद शनिवार देर शाम को ही भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर में पहुंच गई थी। शनिवार सुबह पुजारी सुनील तिवारी ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की। भोग लगाने के बाद सुबह करीब 10 बजे भक्तों के साथ डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। देर शाम को डोली अपने भक्तों के साथ रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए। इसके बाद आज सुबह 4 बजे पूजा अर्चना के बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
