दिल्ली सरकार की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 42 आईएएस स्थानांतरित
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 17, 2025
- 0
- 60
- 1 minute read

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। दिल्ली सरकार में 42 आईएएस स्थानांतरित किए गए हैं। इनमें वित्त सचिव आशीष चंद्र वर्मा भी शामिल हैं। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूटी कैडर के 12 दिल्ली नौकरशाहों को दूसरे राज्यों में भेज दिया गया है। इतने ही अधिकारियों को राजधानी में स्थानांतरित कर दिया।
26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
एजीएमयूटी कैडर के 26 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी इधर-उधर किया गया। इनमें से 12 अधिकारियों को दिल्ली में तैनात किया गया। इनमें आतंकवाद विरोधी दिग्गज संजीव कुमार यादव भी शामिल हैं। जिन्हें जम्मू-कश्मीर से राजधानी भेजा गया। यह फेरबदल केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस आदेश के बाद किया गया है, जिसमें उसने केंद्र शासित प्रदेश कैडर के 12 दिल्ली नौकरशाहों को अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही इतनी ही संख्या में अधिकारियों को राजधानी में स्थानांतरित किया है।
एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद, दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने एक आदेश जारी कर अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) बिपुल पाठक को पर्यावरण एवं वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। पाठक 1992 बैच के आईएएस अधिकारी और शहर के सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं। पाठक ने अनिल कुमार सिंह की जगह ली है, जिन्हें गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर भेज दिया है। प्रशांत गोयल को परिवहन विभाग से अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में शहरी विकास विभाग में स्थानांतरित किया गया है, जबकि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन कुमार चौधरी को लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ए अनबरसु को पीडब्ल्यूडी से सेवा विभाग में स्थानांतरित किया गया है, जबकि वे गृह विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे।
निखिल कुमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं प्रचार विभाग का प्रभार दिया गया। जबकि नीरज सेमवाल को सूचना एवं प्रचार विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ संभागीय आयुक्त बनाया गया। सूत्रों ने बताया कि फरवरी में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद नौकरशाही में फेरबदल की संभावना थी और गृह मंत्रालय द्वारा आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की गईं।
जिन शीर्ष नौकरशाहों का तबादला किया गया है, उनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) आशीष चंद्र वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण एवं वन) अनिल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (सतर्कता) सुधीर कुमार और स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने डीटीसी के प्रबंध निदेशक सचिन शिंदे, समाज कल्याण सचिव विनोद कावले, महिला एवं बाल विकास सचिव चंचल यादव और सचिव (गृह) कृष्ण मोहन उप्पू का भी तबादला किया है। कई मध्यम स्तर के और जूनियर आईएएस अधिकारियों को भी दिल्ली से दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया है।
12 अधिकारियों का दिल्ली से बाहर ट्रांसफर
आदेश के अनुसार, दिल्ली स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दिलराज कौर, जम्मू और कश्मीर से पांडुरंग के पोल और विजय कुमार बिधूड़ी, गोवा से रमेश वर्मा और अरुण कुमार मिश्रा, पुडुचेरी से ए नेदुंचेझियान और अरुणाचल प्रदेश से कृष्ण कुमार सिंह शामिल हैं। जबकि 12 अधिकारियों को दिल्ली से दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया है, इतने ही अधिकारियों को राजधानी लाया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली ट्रांसफर किए गए अधिकारियों के नाम दिल्ली सरकार द्वारा नई जिम्मेदारी दिए गए 42 अधिकारियों की सूची में नहीं थे। एक अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब है कि जल्द ही तबादलों और पोस्टिंग का एक और दौर शुरू होगा।