श्रीलंका में चट्टान से फिसलकर बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 20 से अधिक गंभीर
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- May 11, 2025
- 0
- 38
- 1 minute read

कोलंबो। श्रीलंका के चाय बागानों से घिरे पहाड़ी क्षेत्र में आज रविवार को एक यात्री बस के खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा देश की राजधानी कोलंबो से लगभग 140 किलोमीटर (86 मील) पूर्व में कोटमाले शहर के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।
इस मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि, यह दुर्घटना रविवार तड़के मध्य श्रीलंका के पहाड़ी इलाके में हुई। बस, जो एक सरकारी बस कंपनी द्वारा संचालित थी। इसमें करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस खाई के तल में पलटी हुई पाई गई। स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने दिखाया कि बचावकर्मी और स्थानीय लोग मलबे से घायलों को निकालने में जुटे थे। इस दौरान परिवहन और राज की डिप्टी मिनिस्टर प्रसन्ना गुणसेना ने मीडिया को बताया, इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 14 अन्य लोग अस्पतालों में उन सभी का इलाज चल रहा हैं। इस घटना के दौरान बस का चालक भी घायल हुआ और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
Tags: #SHIRLANKA#BUS#ACCIDENT