• July 17, 2026

यूपी में 11 आईपीएस के तबादले, मिली नई तैनाती

 यूपी में 11 आईपीएस के तबादले, मिली नई तैनाती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नए पदों पर तैनात किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कई अधिकारियों को उनके पूर्व तैनाती वाले पदों पर वापस भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी की गई सूची के अनुसार, तरुण गाबा वर्तमान में प्रयागराज के पुलिस आयुक्त थे। उन्हें उसी पद पर बनाए रखा गया है। आशुतोष कुमार अब तक पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। उन्हें लखनऊ परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उपेन्द्र कुमार अग्रवाल  सुरक्षा मुख्यालय से स्थानांतरित कर पहले लखनऊ परिक्षेत्र भेजा गया था। अब उनका स्थानांतरण निरस्त कर पुनः पीएसी मुख्यालय लखनऊ में आईजी बनाया गया है। जोगेन्द्र कुमार अब पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र में नियुक्त किए गए हैं। हरीश चन्द्र अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट बनाए गए हैं। संजीव त्यागी अपर पुलिस आयुक्त, आगरा कमिश्नरेट के पद पर तैनात किए गए हैं। प्रदीप गुप्ता उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार लखनऊ बनाया गया है। हेमन्त कुटियाल अब वह पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर कार्यरत होंगे। राम बदन सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। रमेश प्रसाद गुप्ता पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स, लखनऊ से स्थानांतरित कर सेनानायक, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद बनाए गए हैं। अमित कुमार-द्वितीय सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के पद पर तैनात किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी बिना समय गँवाए अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।