भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर की तैयारी! ट्रम्प ने की घोषणा
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 10, 2025
- 0
- 20
- 1 minute read

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारत-पाकिस्तान में चल रहा युद्ध जल्द ही खत्म होगा और दोनों देशों के बीच सीज फायर। यह बड़ी जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह सीज फायर के लिए तैयार है।
पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने बयान जारी कर कहा- “पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और भौगोलिक अखंडता से कोई समझौता किए बिना!”
भारत के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, ट्रंप द्वारा कुछ मिनट पहले की गई सीजफायर (युद्धविराम) की घोषणा दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत के जरिए तय हुई थी।
सूत्र ने बताया, “भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई और फायरिंग को रोकने का निर्णय दोनों देशों ने आपसी बातचीत से लिया है। पाकिस्तानी डीजीएमओ (DGMO) ने आज दोपहर 03:55 पर भारत से संपर्क किया, जिसके बाद बातचीत हुई और आपसी समझ बन गई। शाम 5 बजे से सीजफायर लागू किया जाएगा”। वहीं, सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि, “फिलहाल किसी और मुद्दे पर या किसी अन्य स्थान पर वार्ता करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”