उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पांच महिला और पायलट समेत छह की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
- उत्तराखण्ड राष्ट्रीय
Political Trust
- May 8, 2025
- 0
- 73
- 1 minute read

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पांच महिला यात्री और पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई है। दुर्घटना में घायल एक महिला को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।
हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह महिलाएं शामिल थीं। हादसे में पांच महिला यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला यात्री घायल हैं। सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। जबकि एक महिला घायल है।
हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।