तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को एयर इंडिया ने रद्द किया

 तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को एयर इंडिया ने रद्द किया
नई दिल्ली। तेल अवीव जाने और आने वाली फ्लाइट को एयर इंडिया ने रद्द कर दिया है। तेल अवीव को जाने और वहां से आने वाली फ्लाइट सेवा को 8 मई तक के लिए रद्द किया गया है। दरअसल एयर इंडिया की तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट हाल ही में इस्राइली शहर तेल अवीव पर हुए मिसाइल हमले के बाद अबु धाबी डायवर्ट की गई थी। हालात देखते हुए एयर इंडिया ने 6 मई तक उड़ान सेवा स्थगित कर दी थी। अब इसे 8 मई तक बढ़ा दिया गया है। एयर इंडिया सामान्य तौर पर हफ्ते में तेल अवीव के लिए पांच उड़ानों का संचालन करती है। हुजिन लोगों के पास 8 मई तक के टिकट हैं, उन्हें एयरलाइंस द्वारा पूरा रिफंड दिया जाएगा।