गैर-अमेरिकी फिल्मों पर ट्रंप लगाएंगे टैरिफ
- विदेश
Political Trust
- May 5, 2025
- 0
- 31
- 1 minute read

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गत दो अप्रैल को भारत और चीन सहित कई देशों पर व्यापक पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद स्टील, एल्युमीनियम और ऑटो कलपुर्जों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में दिखाई जाने वाली विदेशी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए कहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर विश्वभर में हाहाकार मचा हुआ है। दुनिया के तमाम देश ट्रंप के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गैर अमेरिकी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड मर रहा है। इसलिए यह कदम उठाना जरूरी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश के बाहर निर्मित फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया जाए। अमेरिकी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए अन्य देशों द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहनों के कारण अमेरिकी फिल्म उद्योग बहुत तेजी से मर रहा है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। यह अन्य देशों का संगठित प्रयास है। यह बाकी सब चीजों के अलावा संदेश और प्रचार है।