हिमाचल में बादल फटा, तीन दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट
- हिमाचल प्रदेश
Political Trust
- May 5, 2025
- 0
- 75
- 1 minute read

आने वाले तीन दिन यानी 8 मई तक भारी बारिश ओर ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में बिजली गिरने के साथ आंधी और तूफान की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की सूचना है। हिमाचल में कई जगह भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाला में रात बादल फटा है। जिससे नाले में आई बाढ़ में भेड़-बकरियां बह गईं हैं।
मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 8 मई तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के साथ ही देश के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों के साथ ही देश के पूर्व मध्य और पूर्वी इलाकों में गरज के साथ वर्षा की मौजूदा गतिविधियों में 7 मई के बाद से कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, मध्य भारत, ओडिशा, झारखंड में कुछ स्थानों पर 70-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके प्रभाव से 10 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान राजस्थान में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 7 मई तक पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 6-8 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Tags: BARISH#HIMACHAL#PAHAD