जुलाई से शनि चलेगे वक्री चाल, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
- राष्ट्रीय
Political Trust
- May 4, 2025
- 0
- 50
- 1 minute read

नई दिल्ली। रविवार 13 जुलाई 2025 से शनि वक्री हो जाएंगे। यह स्थिति 28 नवंबर 2025, शुक्रवार को समाप्त होगी। जब शनि मार्गी होकर सीधी चाल में आ जाएंगे। वक्री शनि का प्रभाव 138 दिन तक होगा। इस अवधि के दौरान शनि पिछले कर्मों का लेखा-जोखा लेकर आएंगे। यह समय दंड और पुरस्कार का होता है और शनि की यह उल्टी चाल आपके जीवन में बड़े बदलाव लाने वाली हो सकती है। हालांकि यह समय हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह एक बड़ा अवसर बन सकता है।
वक्री शनि के इस समय में कुछ राशियों पर विशेष कृपा होगी, जो उनके जीवन में धन, संपत्ति और सामाजिक सम्मान में वृद्धि ला सकती है। इन राशियों के जातकों के लिए यह समय अपार लाभ का हो सकता है। वे अचल संपत्ति में वृद्धि, व्यवसाय में सफलता और नई योजनाओं के माध्यम से वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं।
मेष राशि
शनि वक्री के दौरान मेष राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण होगा। कार्यस्थल पर दबाव और विभिन्न समस्याएं आएगी। मेहनत का परिणाम देर से मिल सकता है और कुछ बड़े बदलाव या रुकावटें भी महसूस हो सकती हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए वक्री शनि के कारण आर्थिक परेशानियां सामने आ सकती हैं। पैसों के मामलों में अड़चनें आ सकती हैं और पुराने खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं। पुराने निवेश में भी नुकसान हो सकता है और कुछ कानूनी विवाद उठ सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस समय कुछ कठिनाइयां और विघ्न महसूस हो सकते हैं। शनि वक्री होने के कारण कार्यस्थल पर असंतोष और रुकावटें आ सकती हैं। पेशेवर जीवन में बदलाव या प्रमोशन की उम्मीदें देरी से पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि वक्री का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आर्थिक समस्याएं और पुराने बकाया काम परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा, शनि वक्री के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और मानसिक दबाव भी महसूस हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शनि वक्री के दौरान कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। शनि के वक्री होने से आपकी मेहनत का फल देर से मिलेगा और कार्यों में देरी हो सकती है। पुराने संबंधों और विवादों को सुलझाने में परेशानी हो सकती है।

Tags: #RASHI#SANIRASHI#