आंखों में संक्रमण, दर्द-जलन, चुभन समस्या वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी
- स्वास्थ्य
Political Trust
- May 4, 2025
- 0
- 37
- 1 minute read

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आंखों में संक्रमण, दर्द-जलन, चुभन और लालिमा जैसी समस्या वाले मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग इस तरह की दिक्कतों का शिकार देखे जा रहे हैं। दिल्ली स्थित आकाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) और शारदा हॉस्पिटल सभी जगहों से मिल रही खबरों के मुताबिक आंखों की समस्या वाले रोगियों की संख्या में एक महीने में इजाफा हुआ है। डॉक्टर्स की मानें ते इसके लिए बढ़ती गर्मी एक वजह हो सकती है।
पिछले 20 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में पारा काफी तेजी से चढ़ा है। ये 40 डिग्री को पार कर गया है, वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक आने वाले दिनों में ये और भी बढ़ सकता है।
40 डिग्री और इससे अधिक के तापमान को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए गंभीर दुष्प्रभावों वाला माना जाता रहा है, इसका आपकी आंखों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है।
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ समीर बताते हैं, बढ़ते तापमान ने आंखों से संबंधित समस्याओं के जोखिम को काफी बढ़ा दिया है। तापमान में बहुत बढ़ोतरी और कमी दोनों ही आंखों की सेहत को प्रभावित करने वाली हो सकती है। 40 से अधिक तापमान और गर्मी के कारण ड्राई आइज की समस्या बढ़ जाती है। पराबैंगनी (यूवी) किरणों के संपर्क में आने से कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है और संभावित रूप से फोटोकेराटाइटिस (सनबर्न ऑफ आइज) की दिक्कत हो सकती है।