भारत ने बंद किया पाकिस्तान के साथ कारोबार, सीमा पार से आने वाली वस्तुओं पर रोक

 भारत ने बंद किया पाकिस्तान के साथ कारोबार, सीमा पार से आने वाली वस्तुओं पर रोक
POLITICAL TRUST MAGAZINE 
नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत राजनीति कूटनीति के तहत पाकिस्तान को मात देना चाहता है। पहले सिंधू नदी का पानी रोका उसके बाद भारतीय वायु सीमा में पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाई। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच आतंकवाद के पनाहगाह पर एक और बड़ी चोट की है। इसके तहत भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पाकिस्तान से सभी प्रकार के सीधे या परोक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत लिया गया है।
भारत ने आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को एक बार फिर सबक सिखाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत भारत सरकार ने पाकिस्तान से किसी भी प्रकार की वस्तुओं के सीधे या परोक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से दो मई को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है। इस रोक के बाद अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी उत्पाद चाहे वह सीधे आयात हो या किसी तीसरे देश के जरिए परोक्ष रूप से हो इन सभी आयातों पर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
बता दें कि भारत सरकार की तरफ से लगाए गए यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति 2023 में नए प्रावधान के रूप में जोड़ा गया है, जिसको लेकर विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने साफ किया है कि अगर किसी मामले में आयात की अनुमति दी जाती है, तो उसके लिए भारत सरकार की विशेष मंजूरी जरूरी होगी।