योग से होती है इन अभिनेत्रियों के दिन की शुरूआत,भाग्यश्री का ग्लो देख हर कोई हैरान

 योग से होती है इन अभिनेत्रियों के दिन की शुरूआत,भाग्यश्री का ग्लो देख हर कोई हैरान
नई दिल्ली। चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रहना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। ये सब संभव है योग के द्वारा। योग को अपनाना सबसे फायदेमंद होता है। ऐसा योग के साथ अपने दिन की शुरुआत करने वाले सितारों का कहना है। इस सूची में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, भाग्यश्री, मलाइका अरोड़ा के साथ ही अन्य सेलेब्स का भी नाम शामिल है। योग के साथ दिन की शुरुआत करने वाले सेलेब्स का कहना है कि इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है। भाग्यश्री फिल्म जगत की एक ऐसी सितारा हैं, जो अपने ग्लो से हैरत में डाल देती हैं। हालांकि, वह अक्सर हेल्थ से जुड़े टिप्स देती रहती हैं।
योग से दिन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि ओम के उच्चारण से शरीर स्वस्थ होता है और कई समस्याएं दूर भागती हैं। उन्होंने इसकी प्रक्रिया भी समझाई। अभिनेत्री ने बताया कि दिल और दिमाग के लिए ओम का उच्चारण फायदेमंद होता है। यह तनाव को दूर करने के साथ ही फेफड़े और दिल को भी स्वस्थ रखता है। भाग्यश्री ने बताया, “ओम! जागृति की ध्वनि है। ओम का वाइब्रेशन आपके तंत्रिका तंत्र, चक्रों, आपके शरीर के न्यूरॉन को खोलने का सही तरीका है। ब्रह्मांड में भेजे गए इस शब्द के कंपन से स्थिरता, शांति और फोकस आता है। चाहे शरीर की एक्टिविटीज हों या ध्यान, यह सब कुछ एक इसके उच्चारण से आप ला सकते हैं। अगर आपके इंद्रियों को सुबह से जुड़ना है तो जितने लंबे समय तक आप ओम कह सकते हैं, इसे जरूर कीजिए, उसका सीधा सकारात्मक असर आपके दिल और फेफड़ों पर पड़ता है।” भाग्यश्री ने सहजता के साथ प्रक्रिया भी बताई।